Home ट्रेंडिंग किन्नरों से छेड़खानी पर बार में बवाल, पुलिस की कार्रवाई से भड़के...

किन्नरों से छेड़खानी पर बार में बवाल, पुलिस की कार्रवाई से भड़के किन्नर सड़क पर उतरे

59
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड के रांची में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां बर्थडे पार्टी मना रहे किन्नरों के साथ छेड़खानी की गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad

पुलिस ने किन्नर पर डंडे से किया वार
मामला जिले के अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लीकर बार का है। बताया जा रहा है कि बार में लगभग बीस किन्नर बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किन्नर बार में डांस कर रहे थे। इस दौरान बार में बैठे कुछ युवकों ने किन्नरों के साथ छेड़खानी कर दी जिसके बाद किन्नरों और युवकों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना के बाद सभी किन्नर बार से बाहर निकले तो पुलिस ने एक किन्नर पर डंडे से वार कर दिया। इस बात से किन्नर आक्रोशित हो गए और सड़क पर हंगामा करने लगे।

"पुलिस को उन पर हाथ उठाने का अधिकार किसने दिया"
किन्नरों ने तीन घंटे तक मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कई किन्नर कार के सामने लेटकर विरोध कर रहे थे। कई किन्नरों ने पत्थर भी उठा लिए थे। किन्नरों का कहना था कि बार में उनके साथ गलत हुआ, लेकिन पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन पर हमला कर रही है। पुलिस को उन पर हाथ उठाने का अधिकार किसने दिया है। वहीं, पुलिस ने किन्नरों को शांत कराया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here