Home लाइफस्टाइल JEE Main 2026 Exam City Slip का इंतजार खत्म जल्द, जानें डाउनलोड...

JEE Main 2026 Exam City Slip का इंतजार खत्म जल्द, जानें डाउनलोड करने का आसान तरीका

65
0
Jeevan Ayurveda

नई दिल्ली

 जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने जेईई 2026 सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है उन्हें सिटी स्लिप का इंतजार है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही परीक्षा के लिए सिटी स्लिप को जारी कर सकता है। जेईई मेन 2026 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। सिटी स्लिप जारी होने के बाद परीक्षार्थी अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर, अपनी ट्रैवल की तैयारी कर सकेंगे।

Ad

अभ्यर्थियों को बता दें कि सिटी स्लिप का उपयोग सिर्फ परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है। एनटीए परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड को परीक्षा से 4-5 दिन पहले जारी करेगा।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको होम पेज पर दिए गए ‘JEE Main 2026 Exam City Slip’ लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 एग्जाम सिटी स्लिप ओपन हो जाएगी।

5. अब आप अपनी जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को ध्यान से चेक कीजिए।

6. इसके बाद आप जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लीजिए।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जेईई मेन 2026 सेशन 1 पेपर-1 बीई और बीटेक के लिए परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2026 से 30 जनवरी 2026 तक करेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगी। पेपर टू बी आर्क और बी प्लानिंग के लिए परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक ली जाएगी।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here