Home ट्रेंडिंग होस्टल के कमरे में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला...

होस्टल के कमरे में छात्रा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव

39
0
Jeevan Ayurveda

रांची

झारखंड में रांची के एक निजी कॉलेज की छात्रा का शव छात्रावास के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात अंगारा थाना क्षेत्र में घटी।

Ad

पुलिस ने कहा कि मृतका की पहचान सरायकेला जिले की निवासी संजना हेम्ब्रोम (20) के रूप में हुई है, जो बी.कॉम की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। अंगारा थाने के प्रभारी अधिकारी गौतम कुमार राजवार ने बताया, "प्रारंभिक जांच से आत्महत्या का मामला सामने आया है। अब तक उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव को राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।" पुलिस ने इस मामले में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। मृतका के माता-पिता रांची पहुंच चुके हैं और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here