Home ट्रेंडिंग बिहार में 8 मार्च को मनेगा महिला रोजगार दिवस, महिला उद्यमियों को...

बिहार में 8 मार्च को मनेगा महिला रोजगार दिवस, महिला उद्यमियों को मिलेगा प्रोत्साहन

43
0
Jeevan Ayurveda

पटना.

8 मार्च को इंटरनेशनल महिला दिवस है. इसी दिन बिहार में महिला रोजगार दिवस मनाया जाएगा. 8 मार्च को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में रोजगार उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इसमें बड़ी संख्या में जीविका दीदियां शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक, महिला रोजगार योजना को लेकर 10-10 हजार रुपए मिलने के बाद महिलाओं ने जो रोजगार शुरू किया, उसे आगे बढ़ाने पर चर्चा की जाएगी.

Ad

महिला उद्यमियों को किया जाएगा प्रोत्साहित
इस दिन खास बात यह भी होगी कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित भी करेंगे. मंत्री श्रवण कुमार के मुताबिक, 2005 के बाद यानी कि सत्ता में नीतीश सरकार के आने के बाद महिला सशक्तिकरण को लेकर कई तरह के काम किए गए हैं. स्वयं सहायता समूह के रूप में जीविका का गठन किया गया. ग्रामीण और शहर दोनों को मिलाकर अब तक टोटल 11 लाख 82 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन किया जा चुका है.

जीविका दीदियों को लखपति बनाने की प्लानिंग
बिहार में स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं जीविका दीदियों को महिला रोजगार योजना के तहत 10-10 हजार रुपए की राशि खुद का रोजगार शुरू करने के लिए दिया गया था. अब उन्हें लखपति बनाए जाने की प्लानिंग है. अब जीविका दीदियों की तरफ से शुरू किए गए रोजगार का आंकलन किया जाएगा. इसके बाद उन्हें 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी.

8 मार्च को कार्यक्रम में क्या-क्या होगा?
जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि इस दौरान महिला उद्यमी अपना एक्सपीरियंस शेयर करेंगी. इसके साथ ही उन्हें अपने रोजगार को और बेहतर करने के लिए एक्सपर्ट टिप्स देंगे. इसके अलावा महिला को बाकी के सरकारी योजनाओं की जानकारी और दो लाख रुपए देने को लेकर तमाम जानकारियां भी दी जायेंगी.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here