Home देश जबलपुर में रहस्यमयी मामला: डॉ. हेमलता के निधन के बाद मोबाइल से...

जबलपुर में रहस्यमयी मामला: डॉ. हेमलता के निधन के बाद मोबाइल से आया ‘श्राप’ वाला मैसेज

35
0
Jeevan Ayurveda

जबलपुर.

राइट टाउन निवासी डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की करोड़ों की संपत्ति हड़पने के प्रयासों के विवाद के बीच नया घटनाक्रम सामने आया है। डॉ. हेमलता की मृत्यु के बाद उनके मोबाइल फोन से शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे आईएमए की स्थानीय शाखा की अध्यक्ष को अनर्गल संदेश भेजा गया है। मामले में अध्यक्ष डॉ. ऋचा शर्मा ने साइबर पुलिस में शिकायत की गई है।

Ad

संदेश को गंभीर बताते हुए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। साइबर पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि स्व: डॉ. हेमलता के अस्वस्थ्य रहने के दौरान जब उनकी संपत्ति को हड़पने के प्रयास हुए थे, तो आईएमए ने हस्तक्षेप किया था। जिसके बाद उनकी संपत्ति के संदिग्ध दान पत्र सहित अन्य प्रक्रिया की प्रशासनिक स्तर पर जांच हुई थी। मामला पुलिस तक पहुंचा था। इसलिए आईएमए अध्यक्ष के फोन पर पहुंचे संदेश को गंभीर माना जा रहा है।

मैसेज में आखिर क्या
स्व. डॉ. हेमलता श्रीवास्तव के मोबाइल से जो संदेश भेजा गया है वह अंग्रेजी में है- जिसमें कहा है कि 'क्षमा करें, मोबाइल कानूनी तौर पर मेरे पास है। डॉ. हेमलता के परिवार की ओर से उन सभी को श्राप है, जिनका हश्र उनके जैसा हुआ। अपहरण, भूख से तड़पना, फिर पीएम और अंत में मुर्दाघर, मानवता को धिक्कार है।'

आईएमए अध्यक्ष ने प्रशासन और पुलिस को दिया था संदेश
आईएमए अध्यक्ष की ओर से प्रशासन और पुलिस को जानकारी दी गई थी कि डॉ. हेमलता श्रीवास्तव लंबे समय से अस्वस्थ हैं। उनके पति एवं पुत्र का देहांत हो चुका है। वह शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं हैं। इस मौके का फायदा उठाते हुए कुछ लोग राइट टाउन की उनकी करोड़ों रुपये की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। शिकायत पर प्रशासन ने जांच की तो पता चला कि डॉ. श्रीवास्तव की संपत्ति में से 5512.5 वर्गफीट जमीन डॉ. सुमित जैन और 5512.5 वर्गफीट जमीन उनकी पत्नी डॉ. प्राची जैन ने धोखे से दानपत्र के जरिए हड़प ली है। हड़पी गई जमीन पर डॉक्टर दंपती ने चारदीवारी भी खड़ी कर दी थी। बाद में प्रशासनिक जांच के बाद डॉक्टर दंपती के पक्ष में जारी दानपत्र निरस्त कर दिया गया। डॉ. दंपती के विरुद्ध मदन महल थाना में एफआईआर दर्ज की गई। संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

कौन चला रहा डॉक्टर का मोबाइल
संपत्ति विवाद के बीच डॉ. हेमलता की 15 फवरी को मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार भी प्रशासन की निगरानी में हुआ था। उनसे संबंधित सामग्रियों को जब्त कर लिया गया था। उनकी राइट टाउन स्थित विवादित संपत्ति को नगर निगम ने अपने कब्जे में लिया है। आईएमए अध्यक्ष को पहुंचे संदेश के बाद सवाल उठ रहे हैं कि उनका मोबाइल फोन किसके पास है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि उनका मोबाइल अभी कौन चला रहा है। अनर्गल संदेश भेजने की उसकी मंशा के बारे में जानने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here