Home ट्रेंडिंग गिरिडीह में झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी...

गिरिडीह में झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में आयोजन

34
0
Jeevan Ayurveda

गिरिडीह.

झारखंड मुक्ति माेर्चा का 53वां स्थापना दिवस समारोह आज सोमवार को शहर के झंडा मैदान में मनाया जाएगा। इसे लेकर पार्टी की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। समारोह को लेकर झंडा मैदान में जहां भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया गया है, वहीं मुख्य मार्गों में जगह-जगह तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। बैनर, होर्डिंग और पोस्टर भी लगाए गए हैं।

Ad

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे। साथ ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू,गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सहित पार्टी के अन्य मंत्री, सांसद और विधायक समारोह में शिरकत करेंगे। समारोह में पूरे जिला से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। न केवल ग्रामीण क्षेत्रों, बल्कि शहरी क्षेत्र से भी भारी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और आमलोग भाग लेंगे। चूंकि हाल के दिनों में शहरी क्षेत्र में भी झामुमो का जनाधार बढ़ा है। बता दें कि इस बार का स्थापना दिवस समारोह कई मायनों में अलग होगा। पहली बार यह समारोह यहां 30 मार्च को मनाया जा रहा है, जबकि प्रत्येक वर्ष इसे चार मार्च को मनाया जाता रहा है।

इस बार चार मार्च को होली रहने के कारण इसकी तिथि में परिवर्तन हुआ है। पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अनुपस्थिति में यह समारोह मनेगा, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस बार नहीं होगा। पहली बार झामुमो के अपना मेयर और उप मेयर भी मौजूद रह कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। झामुमो नेता सह पूर्व विधायक केदार हाजरा ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि सीएम हेमंत सोरेन, गाडैय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री सुदिव्य सोनू समेत पार्टी के कई दिग्गज शामिल होंगे। सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। गांव से शहर तक से जनसैलाब उमड़ेगा।

इधर, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडा मैदान पहुंच समारोह की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पंडाल आदि का का जायजा लेते हुए पाई गई कमियों को पूरा कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, उप मेयर सुमित कुमार, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा के अलावा अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी आदि उपस्थित थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here