Home खेल 40 सेकंड में 7 बार रैकेट तोड़ा! गुस्से में सारी हदें पार...

40 सेकंड में 7 बार रैकेट तोड़ा! गुस्से में सारी हदें पार करने वाले टेनिस स्टार Daniil Medvedev ने झेली शर्मनाक हार

26
0
Jeevan Ayurveda

 नई दिल्ली

टेनिस कोर्ट पर अपने तेवरों के लिए मशहूर डेनिल मेदवेदेव का गुस्सा एक बार फिर फूट पड़ा. मोंटे कार्लो मास्टर्स (Monte Carlo Masters) में उन्हें अपने करियर की सबसे करारी हार झेलनी पड़ी और इसी के साथ दिखा 40 सेकंड का ‘मेल्टडाउन’, जिसमें उन्होंने अपना रैकेट 7 बार पटक दिया। 

Ad

पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रूस के मेदवेदेव को क्ले कोर्ट सीजन की शुरुआत में ही मुश्किल चुनौती मिली, जब उनका सामना इटली के माटेओ बेरेटिनी (Matteo Berrettini) से हुआ. मैच की शुरुआत भले ही उन्होंने आक्रामक अंदाज में की और शुरुआती गेम में ब्रेक पॉइंट भी बनाए, लेकिन बेरेटिनी ने सर्विस बचा ली और यहीं से मैच का रुख बदल गया। 

इसके बाद मुकाबला पूरी तरह एकतरफा हो गया.  बेरेटिनी  ने महज 25 मिनट में पहला सेट 6-0 से अपने नाम कर लिया. दूसरे सेट की शुरुआत में ही जब मेदवेदेव की सर्विस फिर टूटी और स्कोर 0-2 हुआ, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। 

मेदवेदेव ने पहले रैकेट को कोर्ट पर पटका, फिर उसे गुस्से में फेंका. इसके बाद उन्होंने लगातार चार बार रैकेट उछाला और अंत में अपने खिलाड़ी बेंच के पास सातवीं बार जोरदार तरीके से पटककर उसे तोड़ दिया. पूरा ड्रामा सिर्फ 40 सेकंड तक चला, लेकिन दर्शकों की तालियों और हूटिंग ने इसे और भी नाटकीय बना दिया। 

कॉमेंट्री कर रहे Sky Sports के कमेंटेटर ने कहा, 'ये तो होना ही था' और फिर मजाक में जोड़ा- 'अब ये रैकेट इस्तेमाल लायक नहीं बचा। अंपायर ने मेदवेदेव को 'अनस्पोर्ट्समैनलाइक कंडक्ट' के लिए चेतावनी भी दी, लेकिन इससे खेल पर कोई फर्क नहीं पड़ा. Matteo Berrettini ने मैच को 6-0, 6-0 से खत्म कर ‘व्हाइटवॉश’ जीत दर्ज की- जो मेदवेदेव के करियर की पहली ऐसी हार रही। 

पूर्व ब्रिटिश स्टार Jamie Murray ने भी इस घटना पर हैरानी जताई. उन्होंने कहा, 'ये चौंकाने वाला है, ऐसा नहीं होना चाहिए… लेकिन हुआ. मुझे लगता है कि लॉकर रूम में जाते वक्त उन्हें शर्मिंदगी जरूर महसूस होगी। 

मेदवेदेव का कोर्ट पर गुस्सा कोई नई बात नहीं है. US Open 2025 में भी वह अंपायर से तीखी बहस के चलते सुर्खियों में आए थे, जिससे मैच छह मिनट तक रुका रहा था। 

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here