Home ट्रेंडिंग बिहार में बिना राशन कार्ड वालों के लिए राहत, 2400 नए कार्ड...

बिहार में बिना राशन कार्ड वालों के लिए राहत, 2400 नए कार्ड बनाने का लक्ष्य

50
0
Jeevan Ayurveda

 पूर्णिया
बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के उन परिवारों के लिए राहत भरी खबर दी है, जिनके पास अब तक राशन कार्ड नहीं है। सरकार द्वारा संचालित स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से से नए राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।

विभाग का मुख्य उद्देश्य हर पात्र परिवार को खाद्य सुरक्षा का अधिकार देना है, ताकि जानकारी के अभाव में कोई भी जरूरतमंद परिवार इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। योजना को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कसबा प्रखंड सभागार हॉल में बीडीओ मधु कुमारी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Ad

इस बैठक में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रंजिता कुमारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीपक कुमार, सभी पंचायतों के पंचायत सचिव और विकास मित्र मौजूद रहे। बैठक के दौरान बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए कि प्रखंड में शिविर लगाकर आवेदन प्राप्त किए जाएंगे और 2400 से अधिक नए राशन कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

यदि किसी कारणवश पत्नी का जाति, निवास या आय प्रमाण पत्र नहीं बन पाता है, तो पति के जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र के आधार पर आवेदन स्वीकार कर राशन कार्ड बनाया जाएगा।

बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सरकार के स्पष्ट निर्देश हैं कि यदि इस कार्य में किसी भी स्तर पर कोताही बरती गई, तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यदि किसी भी आवेदक से राशन कार्ड बनवाने के नाम पर अवैध राशि (रिश्वत) मांगने की शिकायत मिलती है, तो दोषी कर्मी पर त्वरित कार्रवाई होगी और उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा।

प्रशासन एवं विभाग ने आम जनता से अपील की है कि इस सूचना को अपने रिश्तेदारों और आसपास के सभी पात्र परिवारों तक पहुंचाएं, ताकि हर जरूरतमंद समय पर आवेदन कर खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ उठा सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here