Home ट्रेंडिंग नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, दो महिलाएं गंभीर...

नवादा में आकाशीय बिजली गिरने से चार की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

64
0
Jeevan Ayurveda

नवादा
 सांगोवर गांव में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। अचानक हुए इस हादसे से गांव में चीख-पुकार मच गई।

घटना की खबर मिलते ही मृतकों के स्वजन और शुभचिंतक मौके पर पहुंचे। अपनों को खोने के गम में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Ad

एक हादसे में चार परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतकों की पहचान शंभु कुमार, पिता चंद्रिका यादव (44 वर्ष), सोनू कुमार, पिता मिथिलेश कुमार (करीब 10 वर्ष), मदन राजवंशी, पिता मुडल राजवंशी (55 वर्ष) और मुनेश्वर राजवंशी, पिता दुखन राजवंशी (55 वर्ष) के रूप में हुई है।

वहीं, हादसे में शोभा देवी, पति लालजीत यादव (40 वर्ष) और सुनीता देवी, पति कवींद्र प्रसाद (40 वर्ष) जख्मी हुई हैं। हादसे के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
किसी ने खोया अपना, तो किसी के सिर से उठा पिता का साया

आकाशीय बिजली की इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतकों के घरों में चीख-पुकार मची है।

स्वजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अचानक हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं और पीड़ित परिवारों के दुख में शामिल हैं।

सूचना मिलते ही गांव पहुंचे अधिकारी, शुरू हुई मदद की प्रक्रिया
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेश कुमार और सीओ रईस आलम समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है।

मृतकों के परिवार को चार-चार लाख की मदद का भरोसा
सीओ रईस आलम ने बताया कि आपदा प्रबंधन कोष से सभी मृतक पीड़ित परिवारों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं, बीडीओ सोनिया ढनढननिया ने कहा कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पीड़ित परिवारों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

चार मौतों के बाद अब सरकारी मदद से बंधी उम्मीद
एक ही हादसे में चार लोगों की मौत के बाद सांगोवर गांव में मातम पसरा है। इस घटना ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है।

प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता का भरोसा मिलने के बाद अब पीड़ित परिवारों को सरकारी मदद मिलने की उम्मीद है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here