Home मध्य प्रदेश मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा...

मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं को नहीं रोके, बल्कि चर्चा कर उत्तर पाये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

10
0
Jeevan Ayurveda

भोपाल 

सूर्य के प्रकाश में क्या-क्या होता है?, हवा क्या करती है? पेड़ों से हमारा क्या संबंध है ?, बिना भोजन और बिना पानी पिये हम कितने दिनो तक जिंदा रह सकते है?, हवा क्यो चलती है?, हवा को कौन बांधता है?, गति कम या ज्यादा क्यो होती है?,हमारे शरीर में विटामिन्स का क्या महत्व है? कुछ ऐसे ही रोचक प्रश्न प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन विश्वास शिविर के अंतर्गत एकीकृत हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय पहुंचकर विद्यार्थियों से किये। इस दौरान मुख्यमंत्री के कुछ प्रश्नों के जवाब विद्यार्थियों ने दिये। जिन प्रश्नों के जवाब नहीं दिये, उन्हें मुख्यमंत्री ने उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया।

Ad

मुख्यमंत्री डॉ. यादव विद्यार्थियों से प्रश्न पूछते समय एक शिक्षक की भूमिका निभा रहे थे, वही बच्चे भी बिना झिझक के अपने मुख्यमंत्री के प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी अपने मन में उठने वाले प्रश्नों और जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त करे। कभी भी प्रश्न पूछने में झिझक नहीं दिखायें, विद्यार्थी जीवन सीखने का एक सशक्त माध्यम है। वैसे तो मनुष्य अपने सारे जीवनकाल में कुछ न कुछ सीखता है, परन्तु विद्यार्थी जीवन में सीखा हुआ उसे जीवन पर्यन्त याद रहता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देते हुए अपने जीवन के लक्ष्य को तय करे तथा उसी दिशा में आगे बढ़े। ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की तो कोई कमी नहीं है, विद्यार्थी अपने अंदर की क्षमता को पहचाने एवं खुद को कम न आंकते हुए लक्ष्य प्राप्त करे।

अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का किया निरीक्षण

शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल बोरलाय में विद्यार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शाला परिसर में ही बने अटल टिकरिंग लैब और आईसीटी लैब का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाये गये विभिन्न मॉडलों की प्रशंसा करते हुए मॉडल्स के संबंध में प्रश्न भी पूछते हुए वे भविष्य में क्या बनना चाहते है, इस बारे में भी जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से यह पूछा कि आपके जीवन में एआई का क्या महत्व है तो मुख्यमंत्री जी हंसते हुए जवाब देते हुए कहा कि किसी भी तकनीक पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए। तकनीक हमें बेहतर बनाती है, परन्तु उनके पास लिमिटेड जानकारी होती है। एआई हमें निष्कर्ष अपने डेटा के आधार पर देता है, परन्तु हमें अपने विवेक से भी काम लेना चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, सांसद  गजेन्द्रसिंह पटेल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी, विधायक पानसेमल  श्याम बरडे सहित बड़ी संख्या में स्कूल विद्यार्थी, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी उपस्थित थे।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here