Home ट्रेंडिंग बिहार के 18 पुलिस अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को...

बिहार के 18 पुलिस अफसर-कर्मियों को राष्ट्रपति पदक, इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को गैलेंट्री मेडल; देखें पूरी लिस्ट

12
0
Jeevan Ayurveda

पटना 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर वीरता, सराहनीय सेवा और विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक विजेताओं की घोषणा कर दी है। इस साल बिहार के 18 पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को यह पदक मिलेंगे। इनमें एक को वीरता पदक, दो को विशिष्ट और 15 को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक मिलेंगे। चयनित अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पटना पुलिस के बेऊर थाने में तैनात बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को वीरता पुरस्कार (मेडल फॉर गैलेंट्री) से नवाजा गया है। पिछले साल इस अवसर पर 15 पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पुरस्कार दिया गया था।

Ad

विशेष शाखा में तैनात आईजी संजय कुमार- विशिष्ट सेवा पदक

मुजफ्फरपुर की रेल एसपी बीना कुमारी- विशिष्ट सेवा पदक
सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक इन्हें मिलेगा-

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में तैनात डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा

एसपी इम्तियाज अहमद

इंस्पेक्टर इरशाद आलम

एसआई राजेश कुमार सिंह

एएसआई मुकेश कुमार सिंह

एसआई संतोष क्षेत्री

हवलदार शंभूनाथ सिंह

हवलदार संतोष अल्ले मगर

हवलदार रूपेश थापा

एएसआई लवकुश कुमार

एएसआई अमिताभ गिरी

एएसआई आनंद प्रकाश

सिपाही तपन गुरूंग

सिपाही छत्र बहादुर थापा

संतोष कुमार ठाकुर

क्यों दिया जाता है राष्ट्रपति पदक
हमारे देश में हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस पुरस्कार की घोषणा की जाती है। इसके तहत पुलिस, अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के विशिष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए चयनित अफसरों और कर्मियों को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान दिया जाता है। इसमें असाधारण वीरता और बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पदक का पुरस्कार दिया जाता है। इन पदकों की शुरुआत 1 मार्च 1951 को हुई थी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here