Home मध्य प्रदेश भोपाल में 97 दिन का डिजिटल अरेस्ट, ED-सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर...

भोपाल में 97 दिन का डिजिटल अरेस्ट, ED-सुप्रीम कोर्ट का डर दिखाकर दंपती से ऐंठे 22 लाख

43
0
Jeevan Ayurveda

 भोपाल

साइबर ठगों ने ईडी, दिल्ली पुलिस और सर्वोच्च न्यायालय का ऐसा डर दिखाया कि एक पढ़ा-लिखा बुजुर्ग दंपती 97 दिन तक ठगों की डिजिटल अरेस्ट की हालत में रहा। इस दौरान उन्होंने अपनी गहनों को गिरवी रखकर 22 लाख रुपये की रकम ठगों के बताए खाते में जमा करा दी।

Ad

कोलार थाना क्षेत्र में सामने आया यह मामला देश में अब तक लंबा डिजिटल अरेस्ट बताया जा रहा है। बताया गया कि 65 वर्षीय सुवर्णा लक्ष्मी और उनके पति नरसिम्हा राव कोलार स्थित गणपति इन्क्लेव में रहती हैं। सुवर्णा एक निजी स्कूल का संचालन करती थीं। वहीं नरसिम्हा राव एक निजी कंपनी के फाइनेंस विभाग से सेवानिवृत्त हैं।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here