Home ट्रेंडिंग PM मोदी नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभव; मिल सकती...

PM मोदी नवंबर में आएंगे बिहार, भागलपुर में कार्यक्रम संभव; मिल सकती हैं कई बड़ी सौगातें

36
0
Jeevan Ayurveda

पटना 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में बिहार आएंगे। अधिक संभावना है कि पीएम का कार्यक्रम भागलपुर में आयोजित हो। 20 नवंबर के करीब प्रस्तावित दौरे की तारीख मानी जा रही है। इसको लेकर राज्य सरकार तैयारी में जुटी है। सर्वाधिक संभावना है कि सुल्तानगंज क्षेत्र में मुंगेर और बांका के नजदीक के स्थल को आयोजन स्थल बनाया जाए।

Ad

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम में पीरपैंती थर्मल पावर स्टेशन का शिलान्यास, कहलगांव के विक्रमशिला के पास नये सेंट्रल यूनिवर्सिटी का शिलान्यास, सुल्तानगंज में अजगैवीनाथ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का शिलान्यास शामिल हो सकता है। पीएम केंद्र ही नहीं, राज्य सरकार की योजनाओं का भी उद्घाटन-शिलान्यास करेंगे। भवन निर्माण विभाग ने करीब 3242.95 करोड़ की 459 योजनाओं का ब्योरा पीएमओ को भेजा है। शेष विभागों से भी ब्योरा तलब किया गया है।

पीएमओ को भेजी गई सूची में भागलपुर की तीन योजनाओं का नाम उद्घाटन के लिए है। तीन-तीन करोड़ की राशि से निर्मित जगदीशपुर प्रखंड की सन्हौली, शाहकुंड प्रखंड की सजौर और मकंदपुर पंचायत सरकार भवन शामिल हैं। इन तीनों निर्मित पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। पीएमओ को भेजी गई शिलान्यास में भागलपुर की कोई योजना शामिल नहीं है। जबकि बांका में भरको, तारडीह, गरीबपुर, पवई, खड़िहारा, सबलपुर, सोनडीहा, मोथावाड़ी, लकरामा, ककवारा, दुधारी, कंझिया, दक्षिणी कटेली, महिला विशनपुर, लोंगाय, करहरिया, तेलिया पहाड़, कोरिया, धनुषवार, सापडहर, सिकंदरपुर, डहुआ, सांगा, चिलकारा, बभनगामा, फागा, कैरी और गोकुला में निर्मित पंचायत सरकार भवनों का उद्घाटन किया जाएगा। इन पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में 2.50 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

विभाग और योजनाओं का प्रस्तावित उद्घाटन-शिलान्यास

विभाग का नाम योजनाओं की संख्या स्वीकृत राशि (करोड़ में)

कला-संस्कृति 02 34.70

पिछड़ा-अतिपिछड़ा कल्याण 01 3.29

भवन निर्माण 02 75.15

वाणिज्य कर 01 23.06

सहकारिता 02 6.76

सामान्य प्रशासन 08 38.80

गृह (कारा) 07 13.65

गृह (आरक्षी) 01 63.11

अल्पसंख्यक कल्याण 04 18.02

पंचायती राज 345 948.46

मद्य निषेध-निबंधन 01 5.61

ग्रामीण विकास 55 1070.02

एससीएसटी कल्याण 17 369.87

तकनीकी शिक्षा 08 231.02

युवा रोजगार-कौशल 03 18.81

सूचना प्रावैधिकी 02 322.62 कुल 459 3242.95

अनुमति बगैर उद्घाटन-शिलान्यास नहीं कराने की हिदायत
विभाग के अभियंता प्रमुख सह अपर आयुक्त सह विशेष सचिव सुरेश कुमार प्रभाकर ने योजनाओं का ब्योरा जिला में पदस्थ कार्यपालक अभियंताओं को भेजा है। इसमें हिदायत दी गई है कि सूची में शामिल योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा होना प्रस्तावित है। ऐसे में इन योजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किसी अन्य माननीय द्वारा विभाग से बगैर अनुमति के नहीं कराया जाना है। कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि उद्घाटन योग्य तीनों पंचायत सरकार भवनों का अंतिम कार्य चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here