Home लाइफस्टाइल Gen Z की बदली पसंद! इन्फ्लुएंसर बनने से ज्यादा हेल्थकेयर करियर को...

Gen Z की बदली पसंद! इन्फ्लुएंसर बनने से ज्यादा हेल्थकेयर करियर को दे रहे तवज्जो, सर्वे में खुलासा

47
0
Jeevan Ayurveda

एक वक्त था जब सोशल मीडिया पर फेमस होना और इन्फ्लुएंसर बनना जेन जी के लिए किसी सपने से कम नहीं था. ब्रांड्स के साथ काम करना, घूमना-फिरना और सोशल मीडिया से पैसे कमाना युवाओं को काफी अट्रैक्ट करता था. लेकिन अब इस सपने को लेकर एक बदलाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका में हुए एक सर्वे के मुताबिक, युवाओं के बीच इन्फ्लुएंसर बनने के मुकाबले हेल्थकेयर से जुड़े करियर ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं.

इन्फ्लुएंसर से ज्यादा पसंद आ रहे दूसरे करियर
बिजनेस इनसाइडर की 11 सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, कपड़ों के ब्रांड पैकसन और डेटा एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबल डेटा ने अमेरिका में 11 से 24 साल की उम्र के 6 हजार से ज्यादा युवाओं के बीच सर्वे किया.

Ad

सर्वे में 2025 में 22.2% युवाओं ने इन्फ्लुएंसर बनने में इंटरेस्ट दिखाया था, जबकि 19.4% युवाओं ने मेडिकल फील्ड को चुना था. वहीं, 2026 में मेडिकल और हेल्थकेयर से जुड़े करियर को पसंद करने वाले युवाओं की आकड़ा 19% रही. इन्फ्लुएंसर बनने में इंटरेस्ट दिखाने वाले युवाओं का आंकड़ा घटकर 18.8% रह गया. यानी हेल्थकेयर करियर इन्फ्लुएंसर बनने से थोड़ा आगे निकल गया.

हालांकि, इन आंकड़ों का मतलब यह नहीं है कि युवाओं ने इन्फ्लुएंसर बनने का सपना पूरी तरह छोड़ दिया है. सर्वे में दोनों विकल्पों के बीच बहुत कम अंतर है.

सोशल मीडिया पर दिखती है आसान कमाई, लेकिन रियलटी अलग है
इन्फ्लुएंसर की जिंदगी बाहर से काफी अट्रैक्टिव लगती है. वीडियो बनाना, घूमना, ब्रांड्स के साथ काम करना और लाखों लोगों तक पहुंचना इस करियर को खास बनाता है. लेकिन इससे एक फिक्सड इनकम करना हर किसी के लिए आसान नहीं है.

फेडरल रिजर्व बैंक ऑफ सेंट लुइस की मार्च 2026 में पब्लिश्ड एक रिपोर्ट बताती है कि सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना शुरू करना आसान है, लेकिन इस काम से अच्छी कमाई करने के लिए काफी कॉम्पेटिशन का सामना करना पड़ता है. बहुत कम क्रिएटर्स इतनी कमाई कर पाते हैं कि इसे अपना पूरा टाइम देने वाला काम बना सकें.

ऐसे में सिर्फ सोशल मीडिया पर फेमस होना ही काफी नहीं है. लगातार अच्छा कंटेंट बनाना, लोगों से जुड़ना और ब्रांड्स के साथ काम पाने के लिए मेहनत करना भी जरूरी है.

क्या बदल रही है जेन जी की सोच?
सर्वे में इन्फ्लुएंसर करियर की लोकप्रियता में गिरावट दिखी है. इससे आंकड़ों से आगे बढ़कर कोई निष्कर्ष नहीं निकलेगा. कि युवाओं के करियर से जुड़े ऑप्शन्स बदल सकते हैं. अब कुछ युवा हेल्थकेयर जैसे फील्ड्स को भी प्रायरिटी दे रहे हैं. हालांकि, उपलब्ध सर्वे से ये साबित नहीं होता कि सभी युवा सोशल मीडिया से दूर हो रहे हैं.

ये भी ध्यान रखना जरूरी है कि ये आंकड़े अमेरिका के युवाओं पर आधारित हैं. भारत की जेन जी के बारे में यही निष्कर्ष निकालने के लिए अलग भारतीय आंकड़ों की जरूरत होगी.

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here