Home ट्रेंडिंग बिहार में मॉनसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 3 जिलों में...

बिहार में मॉनसून की विदाई के बीच बदला मौसम, 3 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

48
0
Jeevan Ayurveda

पटना
बिहार में मॉनसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में बेगूसराय (तेघड़ा 120 मिमी) और मधुबनी (बेनीपट्टी 131.2 मिमी) जिलों में एक-दो स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा समस्तीपुर और सीतामढ़ी के कुछ इलाकों में भी मूसलाधार बारिश हुई।

Ad

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2°C मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में और सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.4°C भबुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। वहीं, पटना जिले में 59 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

आज के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि कल राज्य के लगभग सभी जिलों (उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व) में मौसम शुष्क (साफ) रहने की संभावना है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here